मुंबई। आलिया भट्ट ने हाल ही में दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लिया। उनकी दोस्त आकांक्षा रंजन ने सोशल मीडिया पर ट्रिप की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें आलिया अपने फ्रेंड्स के साथ मस्ती और रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह दोस्तों के साथ कैमरे के सामने पोज देती दिखीं, जबकि कुछ पलों में समुद्र किनारे एंजॉय करती नजर आईं।
आकांक्षा की पोस्ट में ग्रुप की दोस्ती और आपसी बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। सभी ने ट्रिप के दौरान साथ में समय बिताया और अलग-अलग लोकेशन पर तस्वीरें क्लिक कराईं। आलिया का यह कैजुअल और फन मूड उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है। तस्वीरों से साफ है कि काम से ब्रेक लेकर अभिनेत्री ने दोस्तों के साथ इस वक्त को खूब एंजॉय किया।
फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट की अगली बड़ी फिल्मों में संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ शामिल है। इसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म से जुड़े पोस्टर पहले ही सामने आ चुके हैं और इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


