सेवा संकल्प अभियान: युवा ई-अरीना में विद्यार्थियों ने दिखाया गेमिंग और डिजिटल गतिविधियों का हुनर

Follow Us

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ई-स्पोट्र्स टूर्नामेंट में शामिल होकर विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में युवाओं को डिजिटल तकनीक, ई-स्पोट्र्स और रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे के उद्देश्य से बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में 5 एवं 6 अक्टूबर को युवा ई-अरीना के तहत ई-स्पोट्र्स टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

को-वर्किंग स्पेस में युवाओं को मिल रहा एआई प्रशिक्षण का अवसर
महापौर नगर निगम धमतरी रामू रोहरा ने युवाओं को डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि धमतरी स्थित को-वर्किंग स्पेस में युवाओं के लिए एआई सहित विभिन्न डिजिटल तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण एवं सीखने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एआई तेजी से विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगी तकनीक के रूप में उभर रहा है। ऐसे में युवा नई तकनीकों को सीखकर अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं तथा शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और नवाचार के क्षेत्र में इसका उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने जिले के इच्छुक युवाओं से को-वर्किंग स्पेस में उपलब्ध एआई प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की।

कृषि महाविद्यालय कुरूद की छात्रा नियति साहू की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी गेमिंग एवं डिजिटल गतिविधियों को देखा। उन्होंने युवाओं की तकनीकी रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों का रचनात्मक एवं सकारात्मक उपयोग युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें नए अवसरों से जोड़ सकता है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा भी उपस्थित।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मोबाइल गेमिंग एवं ई-स्पोट्र्स प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मोबाइल के माध्यम से विभिन्न रोचक डिजिटल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में टीम भावना, रणनीति बनाने, त्वरित निर्णय लेने और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन देखने को मिला।

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक

आयोजन में फ्री फायर कम्युनिटी एडमिन सनी मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में कल शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं गेमिंग समुदाय के सदस्यों से मुलाकात कर ई-स्पोट्र्स से जुड़े अनुभव साझा किए। विशेष मिलन एवं संवाद सत्र ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। युवा ई-अरीना का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे गेमिंग, डिजिटल तकनीक, रचनात्मकता और आपसी सहभागिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा को सामने ला सकें। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है तथा विद्यार्थी एवं युवा उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं।