‘संवाद से समाधान’ – पुलिस कमिश्नर ने दिव्यांग बच्चों से किया संवाद, सीखी साइन लैंग्वेज, कंट्रोल रूम और थाने का कराया भ्रमण

Follow Us

रायपुर। संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज C-4 सभाकक्ष में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल राजेंद्र नगर के बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान कमिश्नर ने बच्चों से साइन लैंग्वेज की बेसिक बातें सीखीं और बच्चों को पुलिस कंट्रोल रूम और सिविल लाइन थाने का शैक्षणिक भ्रमण कराया।

कमिश्नर शुक्ला ने बच्चों से उनके प्रशिक्षण, स्कूलिंग और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और सहज संवाद किया। बच्चों ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ आत्मविश्वास और परिपक्वता के साथ बातचीत की और क्रिकेट और फिल्मों के प्रति अपनी रुचि साझा की।

इस अवसर पर DCP मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, अर्पण संस्था से डॉ. राकेश पांडेय, को-ऑर्डिनेटर सीमा छाबड़ा, प्रिंसिपल कमलेश शुक्ला, शिक्षकगण और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद और नई ऊर्जा देने वाला रहा।