4 करोड़ से अधिक के गांजा जप्ती/एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार एक और आरोपी को थाना जयनगर पुलिस ने कटनी मध्यप्रदेश से पकड़ा

Follow Us

पूर्व में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा, परिवहन में प्रयुक्त बस की गई थी जप्त इण्ड-टू-इण्ड विवेचना है लगातार जारी
थाना जयनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध लगातार जारी है प्रभावी कार्रवाई

सूरजपुर। थाना जयनगर पुलिस ने दिनांक 04.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि अंबिकापुर की ओर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक सीजी 15 ईएच 4301 में घुमन्तु किस्म के महिला पुरूष बैठे है सभी लोग अपने साथ बोरी, कपडे से बंधे गठरी में अवैध मादक पदाथ गांजा एवं गठरी के उपर झाड़ू बांध कर रखे है और कही बिक्री करने हेतु बस बुकिंग कर लेकर जा रहे है। पुलिस टीम रेड कार्यवाही कर सिलफिली पहुंची जो बस के ड्राईवर सीट में चालक तथा बस के अंदर में 06 महिलाये बैठी हुई मिली जिनके संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बस के सीट लोवर, उपर स्लीपर सीट में रखा 53 बोरी, कपड़े साड़ी में बंधा गठरी में जिसके उपर झाड़ू बंधा था जिनमें कुल 848 किलो 650 ग्राम गांजा पाया गया।

मामले में 848 किलो 650 ग्राम गांजा कीमत करीब 4 करोड़ 24 लाख रूपये, 478 नग झाडू, परिवहन में प्रयुक्त बस व 1 नग मोबाईल जप्त कर आरोपी (1) गोल झरनी (2) उनर बाई (3) रूजीना (4) अटरिया (5) अन्टबाई (6) पेहरी बाई (7) छोटन राम (बस चालक) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 140/2026 धारा 20(बी), (आईआई), (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया था तो वहीं दिनांक 24.08.2026 को आरोपी जाजोन सिंह निवासी बरही जिला कटनी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर, संसद मार्ग और कनॉट प्लेस थाने में केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने प्रकरण में इण्ड टू इण्ड विवेचना कर फरार आरोपियों की हरसंभव पतासाजी कर उन्हें पकडऩे के निर्देश दिए थे। थाना जयनगर पुलिस को विवेचना दौरान मिली जानकारी के आधार पर थाना बरही जिला कटनी मध्यप्रदेश में धारा 25 आम्र्स एक्ट के मामले में आरोपी अरसेन धुर्वे पवार (पारधी) पिता स्व. बाबिर पवार (पारधी) उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सिनगौडी फुटहा टोला खिरवा, थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी, स्थाई पता डिंडोरी शहपुरा मध्यप्रदेश में जिला जेल कटनी से रिहा होकर बाहर आया था जिसे मुखबीर सूचना के आधार पर जिला जेल कटनी के पास से पकड़ा गया।

प्रकरण में मुख्य सरगना आरोपी अरसेन धुर्वे ने बताया कि मई-जून महिने में ग्राम खिरहनी पारधी बस्ती में जाकर वहां के लोगों को बोले कि चलो साथ में उडीसा जाना है वहाँ से झाडू फैक्टरी से झाडू लेकर आना है प्रत्येक को 5-10 हजार रूपया दूंगा फिर खिरहनी गांव के लोगों को पिकअप में कटनी ले जाकर तथा ट्रेन पकड़कर बिलासपुर फिर राउरकेला उडीसा गये। वहां से पिकअप वाहन में गठरी में झाडू व गांजा लेकर अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन के आगे कालीघाट के पास पिकअप वाहन से उतरकर गठरी में रखे झाडू व गांजा को उतार कर अपने-अपने पास. रखने के लिये बोला।

सेक्टर गुढिय़ारी के मच्छी-02 आंगनबाड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

फिर अम्बिकापुर बस स्टैण्ड में जाकर एजेन्ट के माध्यम से नीलम बस को विजयराघवगढ़ मध्यप्रदेश ले जाने के लिये बुकिंग किया। नीलम बस अम्बिकापुर कालीघाट के पास पहुँचा जिसमें सभी लोग गठरी में रखे झाडू व गांजा को लेकर बस में बैठे ग्राम सिलफिली के पास पहुँचे तो पुलिस द्वारा नीलम बस को रोक लिया गया। मामले में इण्ड-टू-इण्ड विवेचना जारी है और फरार अन्य आरोपियों को पतासाजी की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता, एसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का, आरक्षक जितेन्द्र साहू, हरि सिंह सक्रिय रहे।