अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट में कार्रवाई

बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम फरहदा के दैहानपारा में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3,600 रुपये है, जब्त की है।

पुलिस के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में ‘चेतना नशा विरोधी अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 सितंबर को सीपत पुलिस को मुखबिर से ग्राम फरहदा में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दैहानपारा में रेड कार्रवाई की।

कुटरू के युवाओं को मिला नवाचार से उद्यमिता का मंत्र, नए विचारों को मिलेगा मंच

कार्रवाई के दौरान रूखमणी भोई (40), निवासी ग्राम फरहदा, थाना सीपत और अमृत निषाद (55), निवासी देवरीखुर्द बूटापारा, थाना तोरवा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सीपत पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।