जशपुरनगर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) के तहत जशपुर जिले की प्रगति को गति देने और देश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की पीएमडीडीकेवाई से जुड़ी 36 योजनाओं और उनके आउटपुट इंडिकेटर की विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में कम उपलब्धि वाले संकेतकों पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों को कम प्रगति वाले क्षेत्रों में तेजी लाने के लिए विशेष रणनीति और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य, वर्तमान उपलब्धि और शेष अंतर का स्पष्ट विश्लेषण करने कहा गया। प्रत्येक कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर के लिए आवश्यक गतिविधियां, बजट, तकनीकी सहयोग और कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा तय करने के निर्देश दिए गए।
एशियन गेम्स में ईशान किशन के नाम बड़ी उपलब्धि, मनीष पांडे का तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड
अतिरिक्त बजट या संसाधनों की जरूरत होने पर उच्च कार्यालय को तत्काल प्रस्ताव भेजने कहा गया। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास और सहकारिता सहित संबंधित विभागों के बीच समन्वय और योजनाओं के अभिसरण पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर किसानों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।
सीईओ ने कहा कि पीएमडीडीकेवाई में केवल योजनाओं का क्रियान्वयन पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके मापनीय परिणामों और आउटपुट इंडिकेटर में सुधार भी जरूरी है। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने, आवश्यक संसाधन जुटाने और विभागवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।
