कांकेर में वोटर लिस्ट को लेकर एएपी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Follow Us

कांकेर। वोटर लिस्ट और एसआईआर (SIR) को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार, 1 अक्टूबर को कांकेर में विरोध दर्ज कराया। पार्टी के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले में जांच की मांग की।

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, नर्स की मौत,तीन घायल

जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में चुनाव के दौरान एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए। उन्होंने दावा किया कि करीब 13 करोड़ 47 लाख वोट कथित तौर पर सूची से गायब किए गए हैं। पार्टी ने इन दावों की स्वतंत्र जांच कराने और जिन मतदाताओं के नाम हटे हैं, उन्हें दोबारा जोड़ने की मांग की। AAP नेताओं ने कहा कि मताधिकार से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। ज्ञापन के माध्यम से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की भी जांच कराने की मांग रखी गई।

CG Politics: युवा कांग्रेस चुनाव पर वैभव बैस के सवाल, फर्जी वोटर के इस्तेमाल का लगाया आरोप

इस दौरान AAP नेत्री संगीता डोंगरे महिला समर्थकों के साथ मौजूद रहीं। जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, नरहरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश नेताम, विष्णु नेताम, कमलेश सेन समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी की ओर से लगाए गए वोट कटौती और अन्य आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस खबर में उपलब्ध नहीं है।