रीमा जैन के जन्मदिन पर करीना कपूर का खास पोस्ट, बुआ को बताया जिंदगी की खुशी

Follow Us

मुंबई। राज कपूर की छोटी बेटी और करीना कपूर की बुआ रीमा जैन का 28 सितंबर को जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यादों से जुड़ा एक वीडियो कोलाज साझा किया, जिसमें परिवार के साथ बिताए कई पलों की तस्वीरें दिखाई दीं। पोस्ट के साथ करीना ने अपनी बुआ के लिए प्यार जाहिर करते हुए कहा कि वह उनकी जिंदगी को और भी खुशहाल और मजेदार बनाती हैं।

करीना और रीमा जैन के बीच खास बॉन्डिंग मानी जाती है। करीना की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। सोहा अली खान, रिद्धिमा कपूर साहनी और अमृता अरोड़ा ने कमेंट कर रीमा जैन को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं नीतू सिंह ने भी अपनी ननद को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए पुरानी यादों को साझा किया और उनके रिश्ते में हमेशा प्यार बने रहने की बात कही। इसी दिन रणबीर कपूर का भी जन्मदिन है। नीतू सिंह ने बेटे रणबीर के लिए भी सोशल मीडिया पर खास संदेश शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।