खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित: दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ डायवर्जन

Follow Us

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार सुबह खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर पड़ा। मौसम खराब होने के कारण काठमांडू जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर डायवर्ट किया गया। दोनों विमान सुबह करीब 7.00 बजे के आसपास लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कुवैत से रात 10:15 बजे रवाना हुई जजीरा एयरवेज की उड़ान जे92539 सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे काठमांडू पहुंची। खराब मौसम के कारण विमान को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान काफी देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटता रहा। इसके बाद इसे लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने सुबह 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। करीब दो घंटे बाद 8:33 बजे दोबारा रवाना हो गया।

हिमाचल में मानसून की भारी मार: 3,500 करोड़ के नुकसान पर राहत के लिए आज पहुंचेगी केंद्रीय टीम

इसी तरह दिल्ली से तड़के रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान एआई215 भी काठमांडू पहुंचने के बाद लैंड नहीं कर सकी। एटीसी से अनुमति नहीं मिलने पर विमान ने कुछ देर काठमांडू एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाया। इसके बाद उड़ान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने सुबह 7:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, काठमांडू में खराब मौसम और परिचालन संबंधी परिस्थितियों के चलते दोनों उड़ानों को डायवर्ट किया गया। जजीरा एयरवेज की उड़ान बाद में काठमांडू के लिए रवाना हो गई, जबकि एयर इंडिया की उड़ान के आगे के संचालन की स्थिति काठमांडू में मौसम और हवाई यातायात व्यवस्था पर निर्भर रही।

देखे आज का अपना राशिफल, जाने शुभ अंक और रंग…