जशपुर में वॉकथॉन, नशामुक्ति का संदेश

Follow Us

जशपुरनगर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जशपुर नगर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।वॉकथॉन जय स्तंभ चौक से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची। प्रतिभागियों ने सेवा, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

रणजीता स्टेडियम में विधायक जशपुर रायमुनि भगत ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और नागरिक मौजूद रहे।