रायपुर। खारून नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर निगम ने महादेवघाट के पास स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था जलस्तर सामान्य होने तक लागू रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी का जलस्तर सामान्य होने तक महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पर मूर्ति विसर्जन के लिए न पहुंचें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों के अनुसार खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी।
खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेवघाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन अस्थायी रूप से बंद
