बालोद रिसॉर्ट में प्रतिबंधित लकड़ी का जखीरा, वन विभाग ने मारा छापा

Follow Us

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत खरखरा जलाशय किनारे स्थित बैना रिसॉर्ट में महंगे शौक के लिए प्रतिबंधित लकड़ियों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। रिसॉर्ट की आड़ में अवैध रूप से लकड़ी की वर्कशॉप संचालित किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम अचानक दबिश दी।

लाखों रुपये की बीजा चिरान और फर्नीचर मिला:
दबिश के दौरान वन विभाग की टीम को रिसॉर्ट परिसर में लाखों रुपये मूल्य की बीजा सहित अन्य प्रतिबंधित और मिश्रित प्रजातियों की चिरान लकड़ी मिली। इसके अलावा चौखट, दरवाजे, बेड, पल्ले और निर्माणाधीन फर्नीचर भी मौके पर पाए गए। जांच के दौरान मौजूद रिसॉर्ट संचालक लकड़ियों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या टीपी (ट्रांजिट पास) प्रस्तुत नहीं कर सका।

बिस्तर के पास सांप देखकर घबराई महिला, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सूर्यास्त के कारण पूरी गणना नहीं हो सकी:
शाम को सूर्यास्त होने के कारण वन विभाग की टीम लकड़ियों और फर्नीचर की पूरी गणना और नापजोख नहीं कर सकी। जब्ती स्थल की सुरक्षा के लिए मौके पर तत्काल एक वन कर्मचारी को तैनात किया गया।

उड़नदस्ता और राजस्व टीम करेगी संयुक्त जांच:
वन विभाग के अनुसार, अब वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता टीम की मौजूदगी में पूरे परिसर में डंप लकड़ी, चिरान और तैयार फर्नीचर की विस्तृत गणना की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त जांच की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जंगलों से प्रतिबंधित लकड़ी किस रास्ते से रिसॉर्ट तक पहुंची, इसे किससे खरीदा गया और मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। जांच पूरी होने के बाद वन अधिनियम के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गणेश विसर्जन से पहले कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 407 बदमाशों पर शिकंजा