o प्रभावित क्षेत्रों के बीच पहुंचे वोरा, जलनिकासी और राहत कार्य तत्काल शुरू करने की मांग
दुर्ग। शहर में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव, जाम नालियों और खराब सड़कों की स्थिति गंभीर हो गई है। बारिश के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के बीच पहुंचे और मौके पर पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिकोला, शक्ति नगर, करिडीह, शंकर नगर, आमापारा, बाशपारा, दीपरा पारा, पोटिया, बोरसी और विद्युत नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा कर जलभराव, नाली जाम होने और आवागमन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
मांझी ने लोकसभा अध्यक्ष से की मांग: एससी-एसटी सांसदों को मिले बोलने के लिए अधिक समय
वोरा ने कहा कि लगातार बारिश के बाद जहां-जहां जलभराव और नालियों के जाम होने की समस्या सामने आई है, वहां नगर निगम और प्रशासन को तत्काल राहत एवं सुधार कार्य शुरू करना चाहिए। कई क्षेत्रों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए। जिन स्थानों पर बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां भी आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
पितृपक्ष 2026: श्राद्ध के 12 प्रमुख प्रकार, जानिए किसका क्या है धार्मिक महत्व
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लोगों को अपने घरों और दुकानों से निकलने में परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम को प्रभावित क्षेत्रों में टीमों की तैनाती कर लगातार निगरानी करनी चाहिए। साथ ही बिजली, पेयजल और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर भी तत्काल कार्रवाई आवश्यक है। अरुण वोरा ने प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की कि लगातार बारिश के बाद शहर की बिगड़ी स्थिति को सामान्य करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और सभी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, सफाई एवं सुधार कार्य सुनिश्चित किए जाएं।
