असम प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे भूपेश बघेल, अरुण वोरा सहित नेताओ ने की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

Follow Us

दुर्ग। असम प्रवास से लौटकर पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल का रायपुर आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर आत्मीय स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना।

एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने असम प्रवास के दौरान हुए घटनाक्रम और वहां की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर, मनीष बंछोर, सिजू एंथोनी एवं नीरज पाल महापौर, भिलाई सहित अन्य कांग्रेसजन भी मौजूद रहे।

इसके बाद रायपुर निवास पर भी भूपेश बघेल से नेताओं की आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजनीति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि असम प्रवास के दौरान भूपेश बघेल के काफिले को लेकर पथराव की घटना की खबर सामने आई थी। मुलाकात के दौरान नेताओं ने उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा असम प्रवास के अनुभवों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी आपसी चर्चा की।