CG-बोर्ड 12वीं हिंदी का पर्चा लीक होने का दावा: NSUI ने लगाया आरोप- एग्जाम से पहले व्हाटसएप चैनल पर क्वेश्चन पेपर सकुर्लेट, जांच की मांग

Follow Us

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का दावा किया जा रहा है। परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें वायरल होने की बात सामने आई है। NSUI ने दावा किया है कि जो प्रश्नपत्र 13 मार्च की रात को वायरल हुआ था, वही प्रश्नपत्र 14 मार्च को आयोजित बोर्ड परीक्षा में देखने को मिला।

 

NSUI ने इस मामले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार 13 मार्च की रात लगभग 2 बजकर 41 मिनट पर जीनियस एकेडमी ऑनलाइन नाम के एक व्हाटसएप चैनल पर किसी महिला ने दो पन्नों पर लिखे हुए 15 सवाल सेंड किए। करीब 2 बजकर 44 मिनट पर इसी महिला ने आगे लिखा- इसे भी देख लेना।

अब दावा किया जा रहा है कि दो पन्नों पर जो सवाल लिखे गए थे, वो अगले दिन मिले हिंदी के पर्चे से एकदम मिलान खा रहे हैं। यहां तक कि सवाल के क्रम भी एक जैसे हैं। ये मामला सबसे पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर NSUI के छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने पोस्ट किया।