श्रीकांत पांडे ने बढ़ाया जिले का मान, पैरा जुडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला शहीद विक्रम पुरस्कार

Follow Us

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने दी शुभकामनाएं, ट्रैक शूट, मोमेंटो देकर किया सम्मानित

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ के प्रतिभावान पैरा जुडो खिलाड़ी श्रीकांत पांडे ने खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है। पैरा जुडो में लगातार पांच वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा उन्हें 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित ‘शहीद विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

श्रीकांत पांडे की इस उपलब्धि पर आज उन्होंने कलेक्टर संतन देवी जांगड़े से मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी खेल प्रतिभा, निरंतर मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान मजबूत कर रहे हैं। श्रीकांत पांडे की उपलब्धि अन्य खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया प्रोजेक्ट ‘अक्षरा का शुभारंभ मरीन ड्राइव में बना रीडिंग जोन

पांच वर्षों की मेहनत को मिला सम्मान
श्रीकांत पांडे ने पैरा जूडो में पिछले पांच वर्षों से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। खेल के प्रति समर्पण, नियमित अभ्यास और निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहीद विक्रम पुरस्कार प्रदान किया गया । और इसके साथ ही उन्हें 25 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ा है।

कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला
कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने श्रीकांत पांडे को सम्मानित करते हुए उन्हें ट्रैक शूट एवं मोमेंटो प्रदान किया। कलेक्टर ने श्रीकांत को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीकांत पांडे ने कलेक्टर संतन देवी जांगड़े द्वारा दिए गए सम्मान और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रशासन से मिला यह सम्मान और प्रोत्साहन उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

पॉली हाउस की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, एनएचबी ने बताईं योजनाएं

जिले के खिलाडिय़ों के लिए बनी प्रेरणा
श्रीकांत पांडे की उपलब्धि यह संदेश देती है कि निरंतर अभ्यास, दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। पैरा जुडो में लगातार पांच वर्षों तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहीद विक्रम पुरस्कार हासिल करना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता जिले के उभरते खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी विनोद जायसवाल ने भी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।