बिलासपुर । नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे ACETAMINOPHEN PROXYCO की CAPSULES- 240 नग और 80 ग्राम गांजा बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस को नशीले पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 17 सितंबर को ज्वाली नाला के पीछे मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास घेराबंदी कर पप्पू खटीक (35), निवासी टिकरापारा, बिलासपुर को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 240 नग कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20(A), 21(B) और 22(B) में प्रकरण दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ आगे भी एंड-टू-एंड विवेचना और वित्तीय जांच करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
