शादी की 20वीं सालगिरह पर सूर्या-ज्योतिका ने फिर रचाया प्यार का पल, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

Follow Us

मुंबई। अभिनेता सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को यादगार तरीके से मनाया। स्कॉटलैंड के एक चर्च में दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी की कसमें फिर से दोहराईं। इस दौरान ज्योतिका को दुल्हन के रूप में सामने आते देख सूर्या भावुक हो गए। उनके इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

सामने आए वीडियो में सूर्या चर्च के भीतर खड़े दिखाई देते हैं। कुछ देर बाद ज्योतिका दुल्हन के रूप में वहां पहुंचती हैं और उन्हें देखकर सूर्या के चेहरे पर भावनाएं साफ नजर आती हैं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने 20 साल के सफर को याद किया और इस मौके को सेलिब्रेट किया। सूर्या और ज्योतिका ने 2006 में शादी की थी और दोनों ने फिल्मी करियर के साथ पारिवारिक जीवन को भी आगे बढ़ाया है। सूर्या और ज्योतिका ने कई फिल्मों में साथ अभिनय किया है, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। अब शादी की सालगिरह पर सामने आए इस वीडियो को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों को बधाई देते हुए उनके रिश्ते और इस भावुक पल की तारीफ की। 20 साल बाद शादी की रस्म को दोबारा निभाने का यह अंदाज उनके लिए एक यादगार जश्न बन गया।