अमृत ग्रुप पर ईडी का बड़ा शिकंजा: कोलकाता-इंदौर के 17 ठिकानों पर छापेमारी

Follow Us

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता और मध्य प्रदेश के इंदौर में कई जगहों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई निवेश से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई, जिसमें कई निवेशकों के साथ धोखाधड़ी हुई थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत इन दोनों शहरों में अमृत ग्रुप की कंपनियों और उनके प्रमोटरों से जुड़ी लगभग 17 जगहों पर छापेमारी की गई।

ब्रिक्स सम्मेलन और भारत- संजीव वर्मा

अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि कंपनियों के इस समूह और उनके निदेशकों ने ज्यादा रिटर्न का वादा करके अलग-अलग डिपॉजिट स्कीम के नाम पर आम लोगों से पैसे जमा किए, लेकिन वादा किया गया रिटर्न वापस नहीं किया।वहीं, अभी तक ईडी की इस कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए कंपनी या उसके प्रमोटरों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका।