स्नेक रेस्क्यू के दौरान जहरीले सांप ने डसा, स्नेक कैचर मनीष पाटिल की इलाज के दौरान मौत

Follow Us

बिलासपुर। नवागढ़ में स्नेक रेस्क्यू के दौरान एक दर्दनाक हादसे में स्नेक कैचर मनीष पाटिल की जान चली गई। बताया जा रहा है कि मनीष 112 की टीम के साथ सांप को रेस्क्यू करने पहुंचे थे। रेस्क्यू के दौरान जब वह सांप को डिब्बे में रखने की कोशिश कर रहे थे, तभी सांप ने उन पर हमला कर दिया और डस लिया। सर्पदंश के बाद उन्हें तत्काल नवागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया।

सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मनीष पाटिल ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि वह लंबे समय से स्नेक रेस्क्यू का काम कर रहे थे और अब तक बड़ी संख्या में जहरीले सांपों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर चुके थे। लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार काम करने वाले मनीष की खुद रेस्क्यू अभियान के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, हादसे के दौरान का वीडियो भी सामने आया है।