राजनांदगांव में सजेगी युवा संसद, लोकतंत्र की बारीकियां सीखेंगे 400 से ज्यादा विद्यार्थी

Follow Us

राजनांदगांव। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय कार्यप्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में संभाग स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश के आठ केंद्रीय विद्यालयों के 400 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थी संसद की कार्यवाही की तर्ज पर विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे प्रश्न पूछने, तर्क रखने, विपक्ष के विचार सुनने और सदन की मर्यादा के अनुरूप अपनी बात रखने का अभ्यास करेंगे। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

भू-प्रभावितों ने किया विरोध: एसईसीएल जनसुनवाई स्थगित; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि देश के भविष्य को दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवा संसद को विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र को व्यवहारिक रूप से समझने का प्रभावी माध्यम बताया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत किया। वहीं केंद्रीय विद्यालय धमतरी के प्राचार्य गिरीश बाबू कुत्सवार ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी दी। दो दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुति, तर्क क्षमता और संसदीय अनुशासन को प्रमुखता से परखा जाएगा।

कबीरधाम में अवैध शराब पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार