बलौदाबाजार। अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर से कॉपर केबल चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹25 हजार कीमत का 25.5 फीट लंबा कॉपर केबल और चोरी में इस्तेमाल किया गया कटर ब्लेड भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, रवान स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट परिसर से 9-10 मीटर लंबा कॉपर केबल चोरी होने की शिकायत के बाद थाना सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टिकेश्वर वर्मा और लक्की वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद टिकेश्वर वर्मा की निशानदेही पर चोरी गया कॉपर केबल और वारदात में इस्तेमाल किया गया औजार बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ब्रेकिंग:सीजीपीएससी घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन: 4 जिलों में छापे, करोड़ों के लेनदेन की जांच तेज
