नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र 2026 में धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन का आनंद लेने वालों के लिए आईआरसीटीसी ने 7 दिन का खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। 11 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर में श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पहाड़ी इलाकों की सैर करते हुए 6 प्रसिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा मुंबई से फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचेगी, जिसके बाद चंडीगढ़, बिलासपुर, चिंतपूर्णी, कांगड़ा, धर्मशाला और कटरा की सड़क यात्रा कराई जाएगी।
अंबुजा सीमेंट प्लांट में कॉपर केबल चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान माता मनसा देवी, नैना देवी, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, ब्रजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी और वैष्णो देवी के दर्शन शामिल हैं। धर्मशाला में पर्यटकों को दलाई लामा मोनेस्ट्री, भागसू नाग मंदिर और धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम घूमने का अवसर भी मिलेगा। वापसी जम्मू से मुंबई की फ्लाइट से होगी। यह पैकेज उन यात्रियों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो नवरात्र के दौरान आध्यात्मिक यात्रा के साथ हिमाचल और कटरा के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेना चाहते हैं।

