समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गैस लीक से हड़कंप, 24 KM हाईवे बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट

Follow Us

मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर GAIL की गैस पाइपलाइन से अचानक हुए रिसाव ने बड़ा खतरा पैदा कर दिया। तकलीवाड़ी गांव के पास हुई इस घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हदास पिंपलगांव से मालीवाड़ा तक करीब 24 किलोमीटर लंबे हिस्से पर वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया। शनिवार शाम करीब पांच बजे गैस रिसाव की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और GAIL की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। किसी भी संभावित आग या विस्फोट के खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया और अग्निशमन दल को तैनात कर दिया गया।

17 घंटे लेट हुई स्पाइसजेट फ्लाइट, अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का फूटा गुस्सा

GAIL के विशेषज्ञों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद किया, जिससे गैस का दबाव धीरे-धीरे कम हुआ और स्थिति नियंत्रण में आ गई। अधिकारियों के अनुसार समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को हदास पिंपलगांव इंटरचेंज से धुले-सोलापुर राजमार्ग की ओर मोड़ दिया है। वहां से वाहन मालीवाड़ा इंटरचेंज के जरिए दोबारा समृद्धि एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर रहे हैं। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही प्रभावित हिस्से पर यातायात बहाल किया जाएगा।

18,600 फीट पर मौत से जंग, भारतीय सेना का रोमांचक हेलिकॉप्टर रेस्क्यू