साइबर जागृति अभियान में ट्रांसपोर्टर राजा भाटिया ने ली जागरूकता की सेल्फी, साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील

Follow Us

बलौदाबाजार-भाटापारा । साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आम लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘जागरूकता की एक सेल्फी पहल शुरू की गई है। अभियान में ट्रांसपोर्टर एवं श्री जीत ट्रांसपोर्ट के संचालक राजा भाटिया ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 30 अगस्त को राजा भाटिया ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर संकेतक को अपने मोबाइल से स्कैन कर ‘जागरूकता की सेल्फी ली और उसे अपने सामाजिक माध्यमों पर साझा किया।

वाहन चोरी और चाकूबाजी के मामलों से पुलिस के सामने चुनौती, रायपुर में अपराध का सिलसिला: नकबजनी

उन्होंने आम नागरिकों और युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और ‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। राजा भाटिया ने विशेष रूप से अपने साथी ट्रांसपोर्टरों, भारी वाहन चालकों और परिचालकों से भी साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच अनजान फोन कॉल, संदेश, कड़ी अथवा संदिग्ध संदेशों के जरिए होने वाली ठगी से सावधान रहना जरूरी है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस पहल के तहत नागरिक आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर संकेतक को अपने मोबाइल से स्कैन कर निर्धारित कड़ी अथवा चौखटे के माध्यम से अपनी ‘जागरूकता की सेल्फी ले सकते हैं और उसे अपने सामाजिक माध्यमों पर साझा कर दूसरे लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकते हैं। पुलिस का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से प्रदेश में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।