मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अगस्त के पहले चार सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 26,824 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश कर बाजार में भरोसा मजबूत किया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में खरीदारी का रुख बनाए रखा है। इससे पहले जुलाई में 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया था। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (CDSL) के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में FPI ने इक्विटी बाजार में 30,919 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे शेयर बाजार को मजबूती मिली।
महंगाई का झटका: एक हफ्ते में चीनी ₹294, सरसों तेल ₹162 महंगा
हालांकि, डेट, म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट्स से उन्होंने सीमित निकासी की। डेट से 1,403 करोड़ रुपये, म्यूचुअल फंड से 52 करोड़ रुपये और हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट्स से 2,640 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि, भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, कॉर्पोरेट आय और स्थिर निवेश माहौल विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि, साल 2026 में अब तक FPI का कुल शुद्ध प्रवाह नकारात्मक बना हुआ है, क्योंकि शुरुआती महीनों की भारी बिकवाली का असर अभी भी आंकड़ों में दिख रहा है।
