महंगाई का झटका: एक हफ्ते में चीनी ₹294, सरसों तेल ₹162 महंगा

Follow Us

नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजार में पिछले एक सप्ताह के दौरान खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। सबसे अधिक असर चीनी और सरसों तेल पर रहा, जहां चीनी की कीमत 294 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों तेल 162 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गया। इसके साथ ही चावल, कई खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है।

जीडीपी-पीएमआई तय करेंगे शेयर बाजार की अगली चाल

व्यापारियों के अनुसार मांग बढ़ने और आपूर्ति में दबाव के कारण कई जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम ऊपर बने हुए हैं। थोक बाजार में आई यह तेजी आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों पर भी असर डाल सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट प्रभावित होने की आशंका है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में नई आपूर्ति और सरकारी कदमों पर कीमतों की दिशा निर्भर करेगी। फिलहाल आवश्यक खाद्य वस्तुओं में बढ़ती कीमतें महंगाई की चिंता को और बढ़ा रही हैं।

नेपाल बाढ़ से राहत: नागपुर के 102 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे घर