बीजापुर। थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति बोगम लखमू पिता पाण्डू, उम्र 39 वर्ष, निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में कार्य करना एवं नक्सलियों की सामग्री/विस्फोटक को छिपाने के लिए ले जाना स्वीकार किया ।
तलाशी में उसके कब्जे से ?50,050 नगद, 01 BGL लांचर, 18 BGL सेल, 12 तीर बम, 01 हैंड ग्रेनेड, 303 के 15 जिंदा राउंड, 31 BGL कार्ट्रिज, 01 INSAS खाली मैगजीन, बिजली वायर, 03 राउंड चार्जर एवं 01 ईमीटर लीड बरामद किया गया।
बरामद सामग्री को विधिवत सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
