नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करता है। प्रधानमंत्री ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी प्रतिभा और भारतीय हॉकी में जिनका योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।
मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: ”हर खेल प्रेमी को आपका समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प सभी को गौरवान्वित करता है। हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है।
