जलगांव । महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तालुका के टाकरखेड़ा में सुबह एक ही परिवार के चार लोगों ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना वेस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने सुबह करीब 4:40 बजे अमलनेर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम की निगरानी में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा किया। मृतकों की पहचान सुनील अमृत भील, उनकी पत्नी पार्वती भील, बड़े बेटे सनी और छोटे बेटे राज के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, परिवार सुबह करीब चार बजे अचानक घर से निकला था। इसके कुछ देर बाद धरनगांव और अमलनेर के बीच रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर चारों ने जान दे दी।
राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रात 21 वर्षीय युवती की उसके घर में चाकू से गोदकर हत्या
शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारण का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ही परिवार के चार लोगों, खासकर दो मासूम बच्चों की मौत से टाकरखेड़ा गांव और पूरे जलगांव जिले में शोक की लहर है।
