पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा की कार्रवाई, दुर्गाशंकर मिश्रा छह साल के लिए निष्कासित

Follow Us

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ निवासी भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
इस कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय की ओर से दुर्गाशंकर मिश्रा के निष्कासन का आदेश जारी किया गया है।

विधियों में शामिल रहने का दोषी बताते हुए 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किए जाने का उल्लेख है। दुर्गाशंकर मिश्रा भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। पार्टी संगठन की ओर से उनके खिलाफ की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

भाजपा संगठन ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए यह फैसला किया है। संगठन की ओर से पार्टी अनुशासन और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। दुर्गाशंकर मिश्रा को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किए जाने के बाद उनके मौजूदा राजनीतिक दायित्वों, विशेषकर विधायक प्रतिनिधि की भूमिका को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इस संबंध में संगठन और स्थानीय स्तर पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।