नई दिल्ली। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में अपनी स्पिन गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींच लिया। बड़े शॉट लगाने के लिए पहचाने जाने वाले युवा बल्लेबाज ने इस बार गेंद से कमाल दिखाते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक ही ओवर में दो विकेट झटक दिए। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव ने पारी के 28वें ओवर में लगातार दो अहम झटके दिए। उन्होंने पहले सेट बल्लेबाज लिंगदोह को बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट कराया।
इसके बाद उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज लेमतूर को विकेटकीपर और कप्तान ईशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। वैभव ने शुरुआती तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। हालांकि, बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और वे छह गेंदों में दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर आउट हो गए। ईस्ट जोन की पहली पारी के हीरो शाहबाज अहमद रहे, जिन्होंने 167 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 467 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वैभव की गेंदबाजी और शाहबाज की मैराथन पारी ने ईस्ट जोन को मुकाबले में मजबूत बढ़त दिला दी।
राहुल पर अशोक उइके का पलटवार: ‘देर से आते हैं, पहले पूरी जानकारी लें’
