यूपीआई के 10 साल: मोदी ने कहा- अपना डिजिटल पेमेंट अनुभव करें साझा

Follow Us

नई दिल्ली। भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी परिवर्तनकारी यात्रा को याद करते हुए देशवासियों से अपने यूपीआई अनुभव साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, यूपीआई ने भुगतान के तरीके को तेज, सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक बनाकर करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदल दी है।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से डॉ. ममता साहू की सौजन्य भेंट

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लोगों से पूछा कि, यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस तरह आसान बनाया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में यह डिजिटल भुगतान प्रणाली छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं तक पहुंचकर आर्थिक गतिविधियों का अहम हिस्सा बन चुकी है।

बीज राखियों से सजेगा रक्षाबंधन, स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश

उन्होंने कहा कि, आज गांव से लेकर महानगर तक यूपीआई के जरिए सेकंडों में लेन-देन संभव हो रहा है, जिससे नकदी पर निर्भरता कम हुई है और डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री के अनुसार, यूपीआई की सफलता भारत की तकनीकी क्षमता और नवाचार का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनने और अपने अनुभव साझा कर यूपीआई की उपलब्धियों का जश्न मनाने की अपील की।

दुलारी देवांगन को मिला ‘विष्णु भैया‘ का दुलार, स्व रोजगार से बनाई अपनी पहचान