पोर्ट लुई। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को नई मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक के बाद तेल और गैस क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। इनमें भारत सरकार और मॉरीशस के बीच जी-टू-जी समझौता ज्ञापन तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मॉरीशस की स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के बीच समझौता शामिल है।
कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं संग शामिल हुए अरुण वोरा,सावन में शिवमय हुआ दुर्ग
इन समझौतों के तहत मॉरीशस को पेट्रोल, डीजल, मरीन गैस ऑयल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की लंबे समय तक आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव का असर कम करने और मॉरीशस की ऊर्जा जरूरतों को स्थिर रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। हरदीप सिंह पुरी ने 20 से 22 अगस्त तक मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य की साझेदारी पर भी जोर दिया। भारत-मॉरीशस संबंधों में हाल के वर्षों में रणनीतिक सहयोग लगातार बढ़ा है। दोनों देश साझा उपग्रह परियोजना और ई-जुडिशियरी जैसी नई पहलों पर भी आगे बढ़ रहे हैं।
सोना फिर चमका: ₹1.63 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी में आई नरमी
