पीएम आवास पर फिर भिड़े भाजपा-कांग्रेस, विजय शर्मा बोले- ‘भूपेश बघेल फैला रहे भ्रम’

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत विकास मंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर योजना से जुड़े आंकड़ों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। मीडिया से बातचीत में शर्मा ने कहा कि, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में 10 लाख 60 हजार आवास पूरे होने की जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ पीएम जनमन योजना के आवासों को भी आंकड़ों में शामिल किया गया है।

12,400 फीट की जमी झील से कंचनजंगा तक, सिक्किम की खूबसूरती करती है हैरान

वही, विजय शर्मा ने कहा कि, इस मुद्दे पर पहले भी विभागीय अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों की ओर से पत्राचार किया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलवाद के मुद्दे पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि, जिस व्यक्ति को वे कथित तौर पर रोल मॉडल मानते हैं, उसके रहते नक्सलवाद खत्म करने की बात कैसे की जा सकती है।

शनिवार को पीपल के पेड़ पर छाछ चढ़ाने की मान्यता, जानिए क्या है धार्मिक महत्व

आपको बता दें, गृह मंत्री शर्मा ने सौरभ चंद्राकर से जुड़े मामले पर कहा कि, केंद्रीय जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और उसे भारत लाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। शर्मा ने भूपेश बघेल के ‘कई लोगों के एक्सपोज होने’ वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि, जांच निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित लोगों से जांच के नतीजों का इंतजार करने की बात कही।

बच्चों का आधार अपडेट कराएं जल्दी, 30 सितंबर तक मुफ्त सुविधा का लाभ