कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी ने बच्चों संग बांटी खुशियां

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज शिक्षक चंद्रकांत पटेल ने शासकीय माध्यमिक शाला सकरी आरंग, सहायक शिक्षक धीरज कुमार साहू ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय अभनपुर, भृत्य अब्दुल अब्बास खान ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 धरसीवां, लेक्चरर उर्वशी तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र सांकरा, मेडिकल ऑफिसर तेजेंद्र कुमार साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोबरा नवापारा, फार्मासिस्ट ग्रेट 2 राहुल ध्रुव ने आंगनबाड़ी केंद्र मंदिर हसौद आरंग, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट परमेश्वरी निषाद ने आंगनबाड़ी केंद्र पुराना चांगोराभाठा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।