इस साल भाजपा मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’

Follow Us

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके मनाने और इसको लेकर देशभर में एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नयी टीम बनने के बाद आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई।

इसके बाद, राज्य अध्यक्षों, संगठन महासचिवों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए हर राज्य से सात से आठ लोगों की टीमों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हर साल मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाती है। उन्होंने कहा कि इस साल पार्टी ने श्री मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। ‘सेवा पखवाड़ा’ में पार्टी कार्यकर्ता जहां भाग लेंगे, वहां काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे।


Read more:- रामगढ़ की आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कंट्रोल रूम में आग से 3 इंजीनियरों की मौत


भाजपा महासचिव ने कहा, “एक और कार्यक्रम है, ‘सेवा में मेरा योगदान’। हम युवाओं से अपील करेंगे कि वे सेवा करते हुए रील पोस्ट करें, ताकि दूसरों को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस साल मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक और कार्यक्रम होगा ‘सेवा सेतु अभियान’। इस पहल के तहत, जो लोग अभी तक मोदी के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाये हैं, वे ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ प्रखंड स्तर पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और संबंधित योजना में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

तावड़े ने कहा कि मोदी ने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस तरह से इस साल सात अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन की इस ऐतिहासिक यात्रा के 25 साल पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अहम मौके को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने तय किया है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ को इस साल और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा और इसे पूरे देश में एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तौर पर चलाया जाएगा।


Read more:- राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हाईवे जाम


इस अभियान के ज़रिये मोदी के व्यक्तित्व में मौजूद सेवा, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। देश भर में अलग-अलग सेवा और जन-कल्याणकारी गतिविधियों के ज़रिये उनके सार्वजनिक जीवन के 25 सालों और समाज के प्रति सेवा के उनके संकल्प को उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा संकल्प अभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली माताओं और बहनों का सम्मान किया जाएगा और उनसे बातचीत की जाएगी।

भाजपा महासचिव ने बताया कि इस तरह का आंगनवाड़ी सम्मान और मातृ-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।