11,800 फीट पर क्रिकेट का नया रिकॉर्ड! लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम

Follow Us

नई दिल्ली। भारत के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में एक और अनोड़ा अध्याय जुड़ने की तैयारी है। लद्दाख के लेह के पास थिक्से क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 11,800 फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना है। परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देने और लद्दाख में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित मैदान विकसित किया जाएगा। इसका नाम ‘रणबीरपुर क्रिकेट स्टेडियम’ रखने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित स्टेडियम लेह से करीब 17 किलोमीटर दूर होगा। यहां घरेलू क्रिकेट मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात

हालांकि, बेहद ठंडे मौसम के कारण बड़े मैचों का आयोजन मुख्य रूप से गर्मियों में ही संभव होगा। इस परियोजना से खेल के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान के तौर पर इसकी पहचान लद्दाख को क्रिकेट प्रेमियों के लिए नया आकर्षण बना सकती है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला स्टेडियम करीब 8,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। लद्दाख का प्रस्तावित मैदान उससे लगभग 3,800 फीट अधिक ऊंचाई पर होगा। भारत के पास अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी है। अब लद्दाख की यह परियोजना देश के क्रिकेट मानचित्र पर एक और खास पहचान बनाने की दिशा में कदम मानी जा रही है।

‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत पुलिस जवानों के लिए भेंट की गई राखियां