राज्य के सरकारी कर्मचारियों की एनुअल एप्रेसल रिपोर्ट लिखने की तय हुई समय सीमा

Follow Us

रायपुर । राज्य के शासकीय सेवकों की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन लिखे जाने हेतु समय-सीमा निर्धारित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तमाम विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों, कलेक्टर्स को पत्र जारी किया गया है।

पत्र में वर्ष 2025-26 के अवधि के लिए निर्धारित समयावधि में वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन नहीं लिखा जा सका है। उन शासकीय सेवकों का प्रतिवेदन नए प्रपत्र में ऑनलाईन/ऑफलाईन मोड में निर्धारित समय सीमा में लिखा जाना सुनिश्चित करने कहा गया है।

संभल हिंसा के आरोपी शारिक साठा पर इंटरपोल का शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी

 

इसके लिए मौजूदा वर्ष के लिए स्व: मूल्यांकन के लिए 15 मई की बजाए 31 अगस्त, प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन 15 जून की बजाए 30 सितंबर, समीक्षक अधिकारी द्वारा मूल्यांकन के लिए 15 जुलाई की बजाए 30 अक्टूबर और स्वीकार करने वाला अधिकारी द्वारा मूल्यांकन की अवधि 16 अगस्त की बजाए 30 नवंबर तय की गई है।