राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे में बवाल, NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

Follow Us

पुणे। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे में छात्र राजनीति गरमा गई। शिवाजीनगर स्थित सीईओपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी परिसर में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। घटना के बाद परिसर में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

विधायक बन गए मंत्री जी , शहर की समस्या देख रहे हैं वोरा

दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और सबसे पहले किसने हमला किया, इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने घटना को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि, छात्रों के बीच राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर उत्साह है और इसी वजह से कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। ‘छात्रों की गूंज’ में राहुल गांधी छात्रों से शिक्षा, फीस, रोजगार और सुविधाओं जैसे मुद्दों पर संवाद करने वाले हैं। कार्यक्रम से पहले हुई झड़प ने पुणे की छात्र राजनीति को चर्चा में ला दिया है।

पश्चिम चंपारण में दर्दनाक हादसा, बेकाबू बस ने भीड़ को कुचला, 5 की मौत