राहुल गांधी ने कहा-युवक के शरीर में 200 छर्रे, एफआईआर दर्ज होने तक नहीं हटेंगे

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर चली पैलेट गन के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दे रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है और घायल युवक साहिल लोचव के शिकायत के बावजूद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र के शरीर में पैलेट गन के 200 छर्रें हैं। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने तक वह थाने से नहीं हटेंगे। कांग्रेस नेता राहुल ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पेलेट गन से घायल हुए मामले में एफआईआर दर्ज न करने के लिए ऊपर से आदेश जारी किए गए थे।

साहिल की चोटों का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर और आंख में छर्रे हैं और उनकी आंख की रोशनी जा सकती है। उन्होंने कहा कि छर्रे साहिल के दिल के पास फंसे हैं और उन्हें निकाला नहीं जा सका है। राहुल ने मीडिया को छर्रे दिखाए और दावा किया कि यह साहिल के शरीर से निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए।


Read more:- पद्मश्री विजेता अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, अस्पताल में ली अपनी आखिरी सांस


उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई। तो, बस एक ही सवाल उठता है, किसी ने तो ऐसा किया ही होगा…वाकई कोई अपराध हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि साहिल की शिकायत स्वीकार कर ली गई है और मामला अदालत में विचाराधीन है। साहिल के वकील ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को अधिकारियों से संपर्क करने के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि शिकायत पढऩे के बाद अधिकारियों ने लौटा दिया और कहा कि मामला दर्ज नहीं किया जाएगा क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश थे। राहुल थाने परिसर के अंदर हैं और बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता बॉक्स चरखा चला रहे हैं और तालियां बजाते हुए जय-जगत, जय-जगत गाने गा रहे हैं।