अमित शाह का बंगाल दौरा शुरू, ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा पर बड़ा मंथन

Follow Us

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरा शुक्रवार से शुरू हो गया। दौरे के पहले दिन उनका फोकस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी पर रहा, जहां वह सीमा सुरक्षा, सुरक्षा बलों की तैयारियों और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। शाह सिलीगुड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय पहुंचे, जहां सुरक्षा बल की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से संवाद कर सीमा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

इसके बाद गृह मंत्री कवाखाली मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम एक जुलाई 2024 से लागू हैं। दौरे के दौरान शाह सिलीगुड़ी गलियारे की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। यह क्षेत्र देश के मुख्य हिस्से को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाला अहम संपर्क मार्ग है। 22 अगस्त को सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में भी चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान निगरानी, सुरक्षा बलों की तैनाती और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा।

ट्रीसा-गायत्री की शानदार वापसी, विश्व चैंपियनशिप में रचा नया इतिहास