ट्रीसा-गायत्री की शानदार वापसी, विश्व चैंपियनशिप में रचा नया इतिहास

Follow Us

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन की युवा जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त जिया यिफान और झांग शुक्सियन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली और भारत का पदक पक्का कर दिया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 16-21 से गंवाने के बाद जोरदार वापसी की। ट्रीसा और गायत्री ने दूसरा गेम 21-15 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

22 साल बाद जैकब मार्टिन को बड़ी राहत, अदालत ने किया बरी

निर्णायक गेम में दोनों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 21-13 से जीत दर्ज की। इस जीत की खास बात यह रही कि चीनी जोड़ी के खिलाफ भारतीय जोड़ी का पिछला रिकॉर्ड 0-3 था, लेकिन उन्होंने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। महिला युगल में भारत को लंबे समय बाद विश्व मंच पर सफलता मिली है। 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा के कांस्य के बाद यह भारत का पहला महिला युगल विश्व चैंपियनशिप पदक है। यह उपलब्धि ट्रीसा-गायत्री की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करती है।

अली उस्मान की फिरकी का कहर, 5 विकेट लेकर रचा इतिहास