इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज और चिकित्सकीय जांच के लिए इस्लामाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। यह कदम पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उठाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को तीन सदस्यीय पीठ ने सरकार को इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाने का आदेश दिया था। पीठ की अध्यक्षता न्यायमूर्ति शाहिद वहीद ने की। अदालत ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए आवश्यक चिकित्सकीय जांच और उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कमिंस की रणनीति साफ: लियोन खेलेंगे, रेनशॉ की टेस्ट टीम में वापसी
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने उनकी बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की मांग की थी। पार्टी की ओर से इस संबंध में अदालत में याचिका दायर की गई थी। अदालत के आदेश के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में उनकी चिकित्सकीय जांच और उपचार किया जा रहा है।
यूक्रेन के कृषि निर्यात पर संकट, ईयू ने 22 करोड़ यूरो की रोकी मदद
