नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति पद पर दोबारा चुने जाने पर बधाई दी है। मोदी ने कहा कि, भारत और ज़ाम्बिया के बीच वर्षों से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वह हिचिलेमा के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा संदेश में हिचिलेमा को उनकी चुनावी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत और ज़ाम्बिया के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख करते हुए भरोसा जताया कि, आने वाले समय में दोनों देश सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करेंगे।
पेपर लीक की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के निर्देश
भारत और ज़ाम्बिया के संबंध राजनीतिक संपर्क के साथ-साथ व्यापार, निवेश, विकास सहयोग, स्वास्थ्य, शिक्षा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी लगातार आगे बढ़े हैं। ऐसे में हिचिलेमा के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने को दोनों देशों के बीच मौजूदा सहयोग को और गति देने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है। मोदी ने अपने संदेश में ज़ाम्बिया की जनता की समृद्धि और हिचिलेमा के सफल कार्यकाल की भी कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और ज़ाम्बिया की साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी तथा दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
मां ने गेम खेलने के लिए नहीं दिया मोबाइल फोन, 14 साल के बच्चे ने नाराज होकर की आत्महत्या
