BRAEKING NEWS : छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव, 22 अधिकारियों के तबादले से बदली जिम्मेदारियां

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में लंबे समय बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 22 अधिकारियों के तबादले के साथ कई जिलों और जनसंपर्क संचालनालय में नई जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इस बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के तहत संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी तथा सहायक ग्रेड के कर्मचारियों सहित कुल 22 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर इसे हाल के वर्षों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त संचालक डॉ. उषाकिरण बड़ाईक और उप संचालक चंद्रशेखर कश्यप को जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं उप संचालक लक्ष्मीकांत कोसारिया को जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्रुति ठाकुर, राहुल सोन, चंद्रेश ठाकुर, सुजीत सिंह, प्रदीप सिंह, ताराशंकर सिन्हा, गुलाब उड़ेसना, विशेष कुमार राय, राहुल, अशोक चन्द्रवंशी, निखिलेश देवांगन, देविका मेरावी, देवराम यादव, विशाल कुमार जायसवाल, गणेश राम बघेल, सत्यप्रकाश नाग, रामनारायण गढ़वाल, सुमीत चौबे और अंकुर तिर्की को भी विभिन्न जिलों एवं कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विस्तृत स्थानांतरण सूची नीचे दी गई है।

22 अधिकारियों की नई पदस्थापना (क्रमवार)
क्रमांक अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 डॉ. उषाकिरण बड़ाईक (संयुक्त संचालक) राजनांदगांव जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर
2 चंद्रशेखर कश्यप (उप संचालक) जगदलपुर जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर
3 लक्ष्मीकांत कोसारिया (उप संचालक) जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय, रायपुर
4 श्रुति ठाकुर (उप संचालक) रायपुर जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर
5 राहुल सोन (उप संचालक) कबीरधाम जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर
6 चंद्रेश ठाकुर (सहायक संचालक) बलौद कबीरधाम
7 सुजीत सिंह (सहायक संचालक) मुंगेली रायगढ़
8 प्रदीप सिंह (सहायक संचालक) सूरजपुर बलरामपुर-रामानुजगंज
9 ताराशंकर सिन्हा (सहायक संचालक) कांकेर जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर (स्वयं के व्यय पर)
10 गुलाब उड़ेसना (सहायक संचालक) रायगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़
11 विशेष कुमार राय (सहायक जनसंपर्क अधिकारी) जशपुर गरियाबंद (स्वयं के व्यय पर)
12 राहुल (सहायक जनसंपर्क अधिकारी) बेमेतरा जशपुर
13 अशोक चन्द्रवंशी (सहायक जनसंपर्क अधिकारी) जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर बलौद
14 निखिलेश देवांगन (सहायक जनसंपर्क अधिकारी) कबीरधाम राजनांदगांव
15 देविका मेरावी (सहायक सूचना अधिकारी) बलरामपुर-रामानुजगंज सूरजपुर
16 देवराम यादव (सहायक सूचना अधिकारी) सारंगढ़-बिलाईगढ़ महासमुंद
17 विशाल कुमार जायसवाल (सहायक सूचना अधिकारी) सूरजपुर सरगुजा (अंबिकापुर) (स्वयं के व्यय पर)
18 गणेश राम बघेल (सहायक ग्रेड-1) धमतरी दंतेवाड़ा (लेखापाल पद के विरुद्ध)
19 सत्यप्रकाश नाग (सहायक ग्रेड-2) दंतेवाड़ा महासमुंद
20 रामनारायण गढ़वाल (सहायक ग्रेड-2) महासमुंद रायपुर
21 सुमीत चौबे (सहायक ग्रेड-3) जनसंपर्क संचालनालय, नया रायपुर धमतरी
22 अंकुर तिर्की (सहायक ग्रेड-3) बलरामपुर-रामानुजगंज सरगुजा (स्वयं के व्यय पर)

फिलहाल, इस व्यापक तबादला आदेश के बाद जनसंपर्क विभाग की कार्यशैली और जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई तैनाती के साथ अधिकारियों की भूमिका भी बदलेगी। शासन को उम्मीद है कि इस प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न जिलों में जनसंपर्क व्यवस्था अधिक प्रभावी ढंग से संचालित होगी।