जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने किया पदभार ग्रहण

Follow Us

कांकेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुंदन कुमार (भाप्रसे-2014 बैच) ने कांकेर जिले के 23वें कलेक्टर के तौर पर आज पूर्वान्ह में अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कहा कि कांकेर जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता है। जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस दौरान नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कांकेर जिला अग्रणी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी टीम वर्क के साथ परस्पर समन्वय एवं सामंजस्य के साथ कार्य करें।

25 करोड़ घुमाकर 1,000 करोड़ का कर्ज दिखाने का आरोप! धेनु बिल्डकॉन पर सेबी सख्त

उल्लेखनीय है कि, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुंदन कुमार छत्तीसगढ़ कैडर आबंटन के पश्चात सबसे पहले वर्ष 2016-17 में जिले के भानुप्रतापपुर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद वे 2017 से 2019 तक कवर्धा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा शुगर मिल के प्रबंध निदेशक के तौर पर पदस्थ रहे। तदुपरांत 2019-20 में जिला पंचायत दुर्ग में तथा 2020-21 में जिला पंचायत कोरबा में सीईओ के पद पर सेवाएं दी। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2021-22 में बलरामपुर जिले में कलेक्टर, 2022-23 में अंबिकापुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे। इसी तरह 2024-25 में संचालक नगरीय प्रशासन, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल तथा नया रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ के पद पर पदस्थ रहे। इसके पश्चात अप्रैल 2025 से 19 अगस्त 2026 तक मुंगेली जिले के कलेक्टर रहे तथा आज उन्होंने कांकेर जिले के 23वें कलेक्टर के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया।

भारत में गूगल की बड़ी तैयारी, पिक्सल 11 सीरीज के जरिए बढ़ाएगा कारोबार