रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके विकास मॉडल पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस अपने कार्यकाल के काम को ही विकास मानती है, तो “भगवान छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से बचाए।” राज्य सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मंत्रियों की प्रेसवार्ता को लेकर कांग्रेस के ‘पोस्टर में ही विकास’ वाले बयान पर चंद्राकर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा का विकास को लेकर नजरिया अलग है और कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना उसी आधार पर नहीं की जा सकती।
टेक्नोलॉजी से आसान हुआ डीमैट अकाउंट खोलना, छोटे शहरों में तेजी से बढ़ा निवेश का क्रेज
चंद्राकर ने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने का अधिकार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास है और उचित समय पर विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी का नया प्रभारी अच्छा ही होगा। शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। चंद्राकर ने कहा कि, शिक्षा गंभीर विषय है और इससे जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं शिक्षा मंत्री पर रील बनाने के आरोप को लेकर उन्होंने बैज पर पलटवार करते हुए कहा कि “दीपक बैज रील के नेता हैं।” इन बयानों से प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव
