शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा होगी मजबूत, सेबी ने लॉन्च किए दो नए पोर्टल

Follow Us

नई दिल्ली। प्रतिभूति बाजार को बढ़ते साइबर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दो नई डिजिटल पहल शुरू की हैं। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने साइबर डिफेंस से जुड़े एक कार्यक्रम में इन पोर्टल की घोषणा की। सेबी के मुताबिक, संशोधित इंसिडेंट रिपोर्टिंग पोर्टल का इस्तेमाल साइबर घटनाओं की जानकारी अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से साझा करने के लिए किया जाएगा। यह वित्तीय स्थिरता बोर्ड (FSB) के FIRE प्रारूप के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे रिपोर्टिंग में एकरूपता लाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी साझा करने में मदद मिलेगी।

मानसून की सुस्ती का खरीफ फसलों पर असर, धान की बुआई में बड़ी गिरावट

दूसरा साइबर सुरक्षा पोर्टल बाजार से जुड़े संस्थानों के बीच साइबर सुरक्षा संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए केंद्रीय मंच के रूप में काम करेगा। इसके जरिए साइबर कमजोरियों की चेतावनी, सुरक्षा उपायों और साइबर घटनाओं से मिली सीख साझा की जा सकेगी। पांडे ने कहा कि, आज साइबर हमले किसी एक संस्था तक सीमित नहीं रहते। वेंडर, टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और थर्ड-पार्टी नेटवर्क के जरिए खतरे पूरे वित्तीय तंत्र में फैल सकते हैं। ऐसे में सामूहिक साइबर रेजिलिएंस जरूरी है। सेबी का कहना है कि, इन पहलों की सफलता संस्थानों द्वारा तेजी से सूचना साझा करने और हमलों से सीख लेकर सुरक्षा मजबूत करने पर निर्भर करेगी।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 365 अंक लुढ़का