आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर: वर्ल्ड नंबर-1 शी यू ची को हराकर रचा इतिहास

Follow Us

नई दिल्ली। भारत में चल रही बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के शुरुआती दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी चीन के शी यू ची को हराकर अगले दौर में जगह बना ली। इस जीत को आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

75 की उम्र में भी मैदान के बादशाह: हरियाणा के रामकिशन ने जीते 401 मेडल

मेंस सिंगल्स के मुकाबले में आयुष ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दबाव में आए बिना मुकाबले को अपने पक्ष में किया। तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में भारतीय खिलाड़ी ने 21-14, 13-21 और निर्णायक गेम में जीत दर्ज की। हार के साथ ही शीर्ष वरीय शी यू ची का टूर्नामेंट में सफर पहले दौर में समाप्त हो गया।

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा: पिकअप – डंपर की भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत

वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने भी जीत के साथ अभियान शुरू किया। उन्होंने आयरलैंड की सोफिया नोबल को सिर्फ 29 मिनट में 21-7, 21-11 से मात दी। आयुष इससे पहले 2023 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य और 2025 यूएस ओपन में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीत चुके हैं। अब दोनों भारतीय खिलाड़ियों की नजरें अगले दौर में भी जीत की लय बरकरार रखने पर होंगी।

शिंदे के सरकारी कार्यक्रम में बड़ी चूक: ‘वंदे मातरम्’ की जगह बजा लता मंगेशकर का गीत